18 जुलाई को आयेगे PM Kisan के 2000 रु: किसानों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 20वीं किस्त 18 जुलाई 2025 को जारी की जा सकती है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उसी मंच से पीएम किस्त जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक प्रमुख स्कीम है जिसके तहत हर साल किसानों को ₹6000 की सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है – हर चार महीने पर ₹2000 की किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
पीएम किसान योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को तत्कालीन वित्त मंत्री द्वारा की गई थी और इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना था। कृषि लागत में वृद्धि, किसानों की आय में स्थिरता लाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना इसका मुख्य उद्देश्य रहा है। यह योजना भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित है।
अब तक सरकार द्वारा 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पिछली किस्त अप्रैल 2025 में आई थी। ऐसे में अब 18 जुलाई को आयेगे PM Kisan के 2000 रु यानी 20वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतज़ार ख़त्म हो सकता है।
किसान को लाभ पाने के लिए निम्न शर्तें पूरी करनी चाहिए:
अगर आपने अब तक अपनी eKYC नहीं करवाई है तो इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। eKYC के बिना अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। यह प्रक्रिया PM Kisan की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर OTP या बायोमेट्रिक के ज़रिए की जा सकती है।
पात्रता मानदंड:
निम्न लोग योजना के अंतर्गत लाभ नहीं ले सकते:
हालांकि 18 जुलाई को किस्त जारी होने की खबरें तेज़ हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Q1. PM Kisan योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
👉 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 18 जुलाई 2025 को आ सकती है।
Q2. क्या eKYC ज़रूरी है?
👉 हां, बिना eKYC के किस्त नहीं मिलेगी।
Q3. eKYC कैसे करें?
👉 pmkisan.gov.in पर OTP या CSC सेंटर से बायोमेट्रिक के ज़रिए।
Q4. कौन किसान योजना के लिए अपात्र है?
👉 जो व्यक्ति सरकारी पदों पर हैं या प्रोफेशनल प्रैक्टिस कर रहे हैं।
Q5. पीएम किसान योजना कब शुरू हुई थी?
👉 यह योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी।
Q6. किस्त चेक करने के लिए क्या करना है?
👉 pmkisan.gov.in पर जाकर Status Check करें।
एशिया कप T20 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच न केवल दो अंक के…
Karnataka SSLC Examination 2025: Karnataka के कक्षा 10 के छात्रों के लिए SSLC Mid-term Exam…
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025…
तेलुगु सिनेमा के युवा अभिनेता तेजा सज्जा और निर्देशक कार्तिक गत्तमनेनी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'मिराई'…
गूगल ने अपने AI स्टूडियो में नैनो बनाना (Nano Banana) नामक एक नई और शक्तिशाली…
मुंबई: बॉलीवुड के नए युवा चेहरे आहान पंडे और अनीत पद्दा की फिल्म “सैयारा” अब OTT प्लेटफॉर्म पर…