Donald Trump New Tariffs : 14 देशों पर 40% की महंगी शुरू
Donald Trump New Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ट्रेड वॉर छेड़ दिया है। उन्होंने 14 देशों को चिट्ठी भेजकर कहा है कि अब उनके ऊपर भारी टैरिफ (आयात टैक्स) लगाए जाएंगे। ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे। कुछ देशों पर तो 40% तक टैक्स लगाया जाएगा। हालांकि ट्रम्प ने यह भी कहा कि अगर देश बातचीत के लिए तैयार हैं तो बातचीत की गुंजाइश अब भी है।
जिन देशों की ओपर टैरिफ़ लगायी गयी है:
| देश | टैक्स |
|---|---|
| म्यांमार और लाओस | 40% |
| थाईलैंड और कंबोडिया | 36% |
| बांग्लादेश और सर्बिया | 35% |
| इंडोनेशिया | 32% |
| दक्षिण अफ्रीका और बोस्निया | 30% |
| जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ट्यूनिशिया, कजाकिस्तान | 25% |
ट्रम्प की मुख्य बातें :
- ट्रम्प ने कहा कि ब्रिटेन और चीन के साथ डील हो गई है। भारत के साथ बातचीत लगभग पूरी होने वाली है।
- उन्होंने कहा कि अगर कोई देश जवाबी कार्रवाई करता है (यानि अमेरिका के सामान पर टैक्स बढ़ाता है), तो हम भी उतना ही टैक्स और जोड़ देंगे।
- पहले से जो टैक्स लगे हुए हैं, उनके ऊपर नया टैक्स जोड़ा जाएगा। जैसे अगर किसी सेक्टर पर पहले से 25% टैक्स है, तो अब नया 25% और लग सकता है।
देखों की चिंता:
- दक्षिण एशिया और साउथ ईस्ट एशिया के देशों पर इस फैसले का सबसे ज्यादा असर होगा। इन देशों से अमेरिका में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सस्ते सामान आते हैं।
- अगर बातचीत न हो पाई तो इन देशों की अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है।
- भारत को लेकर उम्मीद है कि वह अमेरिका से जल्दी एक फाइनल डील कर लेगा।
ट्रम्प सरकार ने साफ कहा है कि अब अमेरिका को “समान व्यापार” चाहिए। मतलब अगर कोई देश उनके सामान पर ज्यादा टैक्स लगाता है तो अमेरिका भी जवाब देगा। यह फैसला अमेरिका की कंपनियों और वर्कर्स को फायदा देने के मकसद से लिया गया है।
भारत के लिए यह वक्त अहम है। अगर जल्द ही व्यापार समझौता हो गया तो भारत को इन भारी टैक्स से राहत मिल सकती है।





