PMAY 2025: अब घर खरीदने का सपना सिर्फ सपना नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2025 के तहत सरकार पहली बार घर खरीदने वालों को बड़ा फायदा दे रही है। अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर या मध्यम वर्ग से आते हैं तो आप भी सिर्फ 2% के ब्याज पर होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
क्या है (PMAY 2025)प्रधानमंत्री आवास योजना?
PMAY की शुरुआत 2015 में की गई थी, ताकि हर आम नागरिक को किफायती और पक्का घर मिल सके। इस योजना का मुख्य फोकस पहली बार घर खरीदने वालों पर है। इसके तहत 6.5% तक की ब्याज सब्सिडी दी जाती है, जिससे बैंक से लिया गया लोन काफी सस्ता हो जाता है।
कैसे मिलेगा 2% ब्याज वाला होम लोन?
बाजार में जहां होम लोन का ब्याज 8% से 9.5% तक होता है, वहीं PMAY सब्सिडी के बाद लोन का प्रभावी ब्याज सिर्फ 2% तक रह जाता है। यह सुविधा अधिकतम 20 वर्षों तक के लिए उपलब्ध है।
कौन कर सकता है आवेदन?
सरकार ने आवेदकों को चार वर्गों में बांटा है:
- EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) – सालाना आय ₹3 लाख तक
- LIG (निम्न आय वर्ग) – आय ₹3 लाख से ₹6 लाख
- MIG-I (मध्यम वर्ग – I) – आय ₹6 लाख से ₹12 लाख
- MIG-II (मध्यम वर्ग – II) – आय ₹12 लाख से ₹18 लाख
अगर आप इनमें से किसी भी वर्ग में आते हैं और आपके पास पहले से कोई पक्का घर नहीं है, तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- PMAY की वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाएं
- “Citizen Assessment” सेक्शन में अपनी इनकम कैटेगरी चुनें
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ें
- एप्लिकेशन फॉर्म भरें: नाम, पता, इनकम, बैंक डिटेल्स आदि
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें
जरूरी डॉक्यूमेंट्स:
- आधार कार्ड या वोटर ID (ID प्रूफ)
- निवास प्रमाण पत्र
- इनकम सर्टिफिकेट
- बैंक पासबुक या स्टेटमेंट
- संपत्ति से संबंधित दस्तावेज
स्टेटस कैसे चेक करें?
वेबसाइट पर जाकर Track Your Assessment Status ऑप्शन से आप अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं।
ध्यान रखें:
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा:
- जो पहली बार घर खरीद रहे हों
- जिनके नाम पहले से कोई पक्का मकान न हो
अगर आप लंबे समय से अपना खुद का घर खरीदने का सोच रहे हैं, तो PMAY 2025 एक शानदार मौका हो सकता है। सरकारी मदद के साथ अब घर लेना पहले से कहीं आसान और सस्ता हो गया है!




