RPSC Senior Teachers भर्ती 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीनियर टीचर (Senior Teacher) पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग के 2021 और 2024 के नियमों के अनुसार की जाएगी।
| क्रम संख्या | विषय | गैर अनुसूचित क्षेत्र हेतु पद | अनुसूचित क्षेत्र हेतु पद | कुल पद |
|---|---|---|---|---|
| 01 | हिन्दी | 1005 | 47 | 1052 |
| 02 | अंग्रेज़ी | 1150 | 155 | 1305 |
| 03 | संस्कृत | 842 | 98 | 940 |
| 04 | गणित | 1184 | 201 | 1385 |
| 05 | विज्ञान | 1160 | 195 | 1355 |
| 06 | सामाजिक विज्ञान | 401 | 0 | 401 |
| 07 | उर्दू | 48 | 0 | 48 |
| 08 | पंजाबी | 11 | 0 | 11 |
| 09 | सिंधी | 02 | 0 | 02 |
| 10 | गुजराती | 01 | 0 | 01 |
| योग | 5804 | 696 | 6500 |
राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम को समझना बेहद ज़रूरी है। इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं – पेपर-I और पेपर-II। नीचे दिए गए विवरण से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
पेपर-I सभी विषयों के लिए सामान्य होता है। इसमें राजस्थान और भारत से जुड़ा सामान्य ज्ञान पूछा जाता है।
पेपर-II अभ्यर्थी के चुने गए विषय पर आधारित होता है। इसमें विषय से संबंधित गहराई से प्रश्न पूछे जाते हैं।
यह छूट राजस्थान सेवा नियम 1988 और दिव्यांगजन अधिकार नियम 2018 के अंतर्गत दी जाती है।
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40% हैं।
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5% की छूट दी गई है।
एशिया कप T20 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच न केवल दो अंक के…
Karnataka SSLC Examination 2025: Karnataka के कक्षा 10 के छात्रों के लिए SSLC Mid-term Exam…
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025…
तेलुगु सिनेमा के युवा अभिनेता तेजा सज्जा और निर्देशक कार्तिक गत्तमनेनी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'मिराई'…
गूगल ने अपने AI स्टूडियो में नैनो बनाना (Nano Banana) नामक एक नई और शक्तिशाली…
मुंबई: बॉलीवुड के नए युवा चेहरे आहान पंडे और अनीत पद्दा की फिल्म “सैयारा” अब OTT प्लेटफॉर्म पर…